भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ई श्रम कार्ड योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी गरीब और श्रमिक वर्ग से ताल्लुक रखने वाले व्यक्तियों को हर महीने सरकार की तरफ से आर्थिक सुविधा दी जाएगी।
देश के सभी गरीब और श्रमिक व्यक्तियों के लिए श्रम कार्ड बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है जो ना केवल आर्थिक सहायता देता है, बल्कि एक पहचान पत्र के रूप में भी कार्य आता है।
श्रम कार्ड के लिए रोजाना लाखों लोग आवेदन करते हैं। मगर इस योजना के लिए निर्धारित पात्रताओं पर खरा न उतरने के कारण लाखों लोगों का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है।
कुछ विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में 7 लाख से अधिक श्रम कार्ड आवेदनों को रिजेक्ट किया गया है।
अगर आप अपने श्रम कार्ड आवेदन की स्थिति और पात्रता को समझना चाहते हैं तो हमारे इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।
ई-श्रम कार्ड 2023
ई श्रम कार्ड एक ऑनलाइन कार्ड होता है। इसके लिए केवल गरीब और श्रमिक व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
इस ऑनलाइन कार्ड से आवेदनकर्ता के बैंक अकाउंट को अटैच कर दिया जाता है उसके बाद सरकार कार्ड धारक को हर महीने आर्थिक सुविधा प्रदान करती है।
इसके साथ ही श्रमिक के बच्चों को छात्रवृत्ति और आवेदन कर्ता को ₹200000 का जीवन बीमा दिया जाता है। इस आवश्यक दस्तावेज को बनवाने के बाद श्रमिक को पेंशन की सुविधा भी दी जाती है।
श्रम कार्ड से जुड़े आवश्यक तथ्य
श्रम कार्ड की सुविधा का लाभ उठाने से पहले आपको इस योजना से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्यों के बारे में भी मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है:–
- श्रम कार्ड के लिए ठेला चलाने वाले, मजदूर, ओला या उबर की गाड़ी चलाने वाले जैसे कुछ श्रमीक आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आवेदन कर्ता को पेंशन की सुविधा चाहिए तो उम्र अनुसार अपने श्रम अकाउंट में ₹55 से ₹210 की राशि हर महीने कटवानी होती है।
- श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पेंशन की सुविधा केवल उस श्रमिक को दी जाती है जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है।
ई श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभ
ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले को सरकार की तरफ से कौन-कौन सी सुविधा मिलेगी उसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है:–
श्रम कार्ड धारक को हर महीने सरकार की तरफ से ₹1000 परिवार के भरण-पोषण के लिए दिया जाएगा।
आवेदन कर्ता को ₹200000 का जीवन बीमा मिलेगा।
इसके अलावा ₹100000 का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा।
60 वर्ष से अधिक के श्रम कार्ड धारक को ₹3000 प्रति माह का पेंशन भी दिया जाएगा।
श्रमिक के बच्चों को सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता
अगर आप श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ आवश्यक योग्यता पर आपको खरा उतरना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है:–
- श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अगर श्रम कार्ड धारक को पेंशन की सुविधा चाहिए तो उसे हर महीने उम्र अनुसार ₹55 से ₹210 की राशि अकाउंट में कटवानी होगी।
- श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय ₹200000 या उससे कम होनी चाहिए।
ई श्रम कार्ड का स्टेटस कैसे देखें
अगर आपने ऑनलाइन ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो अपने आवेदन स्टेटस को देखना आवश्यक है क्योंकि बहुत सारे आवेदन कर्ताओं को लगातार रिजेक्ट किया जा रहा है।
अगर आप अपना श्रम कार्ड स्टेटस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें:–
Step 1 – सबसे पहले आपको श्रम कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Step 2 – इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर (Register on Shram Card) का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
Step 3 – क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको मेनू सेक्शन में लॉगिन का एक विकल्प देखने को मिलेगा।
Step 4 – वहां आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगइन करना है। लॉग इन करने के बाद आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको श्रम कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दी गई होगी।
श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?
इस लेख में ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करने के बाद आप श्रम कार्ड स्टेटस और श्रम कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारियों को समझ पाए होंगे।
अब आपको बता दें कि लाखों लोग श्रम कार्ड की आर्थिक सुविधा प्राप्त करने के लिए रोजाना आवेदन करते हैं।
अगर आपने भी श्रम कार्ड की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है तो आपको मालूम होना चाहिए कि श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक किया जाता है।
ऐसे में आपको सबसे पहले बता दें कि कई बार श्रम कार्ड का पैसा आने में देर हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।
आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि कई बार कुछ महीने का पैसा एक साथ बैंक में आ जाता है।
इसके अलावा अपने श्रम कार्ड के पैसे के बारे में जानने के लिए आप अपने स्थानीय बैंक शाखा में जाकर जानकारी ले सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको ई-श्रम कार्ड से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारियों के बारे में बताया है।
हमने सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि श्रम कार्ड क्या होता है और इसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं।
अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप श्रम कार्ड की आवेदन प्रक्रिया और उसकी पात्रता के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं, तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।