भारतीय सरकार के द्वारा देश के सभी श्रमिक और गरीब वर्ग के लोगों के लिए ई श्रम कार्ड की सुविधा शुरू की गई है। यह एक ऑनलाइन कार्ड होता है जिसकी मदद से आप घर बैठे सरकार से विभिन्न प्रकार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकार के द्वारा दी जा रही विभिन्न आर्थिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
सरकार हर महीने श्रम कार्ड धारकों को ₹1000 की आर्थिक सुविधा प्रधान करती है।
सरकार जितने भी लोगों को श्रम कार्ड का पैसा देती है उनके लिए एक लिस्ट जारी करती है।
जिसे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
सरकार के द्वारा सीधा पैसा बैंक अकाउंट में भेजा जाता है, इस वजह से ई श्रम कार्ड पेमेंट की जानकारी भी श्रम कार्ड धारकों को होनी चाहिए।
अगर आप श्रम कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज का लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है।
ई श्रम कार्ड योजना डिटेल्स
श्रम कार्ड की सुविधा कई सालों से देश के गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को आर्थिक सुविधा दे रही है।
ई श्रम कार्ड एक ऑनलाइन कार्ड है जिसके लिए ठेला चलाने वाला, रिक्शा चलाने वाला, सफाई कर्मी और इस तरह के अन्य श्रमिक वर्ग के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन किया जाता है।
आवेदन करने के पश्चात सरकार एक लिस्ट जारी करेगी जिसके जरिए जितने लोगों को ई श्रम कार्ड की सुविधा दी जा रही है, इसके बारे में बताया जाएगा।
जितने लोगों को सरकार की तरफ से ई श्रम कार्ड की सुविधा दी जाएगी उन्हें सरकार हर महीने ₹1000 परिवार के भरण-पोषण के लिए और ₹200000 जीवन बीमा के रूप में प्रदान करेगी।
ई श्रम कार्ड की पात्रता
अगर आप श्रम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सरकार के द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी होनी चाहिए।
सरकार के द्वारा इस योजना के लिए कौन-सी पात्रता निर्धारित की गई है उसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध है:–
- आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
- श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की अधिकतम आयु 59 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय ₹200000 या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को पेंशन प्राप्त करने के लिए हर महीने अपने उम्र अनुसार ₹55 से ₹210 श्रम अकाउंट में कटवाने होंगे।
ई श्रम कार्ड के लाभ
अगर आप श्रम कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार का लाभ दिया जाएगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया है –
- कार्डधारकों को सरकार की तरफ से हर महीने ₹1000 परिवार के भरण-पोषण के लिए दिया जाता है।
- साथ ही सरकार की तरफ से ₹200000 का जीवन बीमा दिया जाता है।
- लाभार्थियों को सरकार द्वारा ₹100000 का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
- श्रम कार्ड धारकों के बच्चों को आगे पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।
- उम्र अनुसार श्रम कार्ड धारक ₹55 से ₹210 अपने श्रम अकाउंट में कटवाते है तो 60 वर्ष के बाद ₹3000 का पेंशन भी दिया जाता है।
ई श्रम कार्ड पेमेंट चेक
जैसा कि हमने आपको बताया श्रम कार्ड धारकों को सरकार हर महीने पैसा देती है।
श्रम कार्ड धारकों को उनके नाम की जानकारी लिस्ट के जरिए बताया जाता है।
अगर आप सरकार के द्वारा दिए जाने वाले पेमेंट को चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा :–
स्टेप 1 – सबसे पहले आपको ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2 – वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेमेंट चेक का विकल्प देखने को मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
स्टेप 3 – जब आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जहां आप से मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
स्टेप 4 – आपने जिस मोबाइल नंबर से अपना श्रम कार्ड अकाउंट बनाया था, उस मोबाइल नंबर को यहां दर्ज करें। अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भी आएगा।
स्टेप 5 – ओटीपी और कैप्चा कोड को भर कर आगे बढ़ना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपके श्रम कार्ड की विस्तारपूर्वक जानकारी देखने को मिलेगी।
श्रम कार्ड का पैसा ना आने पर क्या करें?
ऊपर बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करने पर आप अपने श्रम कार्ड की पूरी जानकारी देख पाएंगे।
जहां आपको सब कुछ बताया जाएगा कि सरकार के द्वारा कब कितना पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेजा गया है।
अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसा नहीं पहुंचा है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ई श्रम कार्ड के लिए बहुत सारे लोग आवेदन करते हैं और एक साथ हर व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसा भेजना मुश्किल हो जाता है।
इस वजह से आपको बता दें कि कभी-कभी श्रम कार्ड का पैसा आने में विलंब होता है।
इस वजह से कुछ महीने का पैसा एक साथ बैंक अकाउंट में आ सकता है।
हालांकि अपने बैंक अकाउंट में श्रम कार्ड का पैसा चेक करने के लिए आपको एक बार अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी पता करना चाहिए।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको ई श्रम कार्ड पेमेंट चेक करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है।
हमने सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि श्रम कार्ड से कितना पेमेंट मिलता है और इसके लिए आपको कौन-कौन सी पात्रता पर खरा उतरना होता है।
अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप श्रम कार्ड के लाभ और इससे मिलने वाली हर तरह की सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक समझ पाए हैं, तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।