Ration Card : क्या आप राशन कार्ड धारक है और आपके साथ ऐसा हो चुका है कि राशन डीलर आपको कम राशन दे रहे हैं या आपसे राशन के बदले ज्यादा पैसा लिया जा रहा है। या कभी कदार आपको बिना राशन के घर भेज दिया जाता है। ये बोलकर कि इस बार का राशन नहीं आया है।
अगर यह सब आपके साथ हो रहा है तो सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं। जिसकी जानकारी आपको नहीं है। अगर आप जानना चाहते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ आपको क्या करना चाहिए तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। क्योंकि इसमें आपके सारे समस्याओं का समाधान हम इस आर्टिकल में दिए हैं।
सरकार लोगों को राशन कार्ड के जरिए राशन क्यों देती है?
हमारे भारत देश में कई प्रकार के लोग निवास करते हैं गरीब से गरीब लोग भी रहते हैं और अमीर से अमीर लोग भी। बस इन दोनों में इतना फर्क है कि एक सारी सुखमय सुविधाओं के साथ अपना जीवन यापन करते हैं और दूसरा गरीब लोग जो सभी सुखमय सुविधाओं से अनजान है।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के समय पूरे देश भर में आर्थिक तंगी आ गई थी। जिस कारण लोगों को अपना पेट पालना बहुत मुश्किल हो गया था। तो ऐसे में उन गरीब परिवारों की सहायता हेतु एवं उनका पेट भरने के लिए सरकार खाद्य अन्न योजना लेकर आई। इस योजना के तहत सरकार उन महामारी काल में लोगों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध करा रही थी।
पूरे देश का हालात सुधरने के बाद सरकार ने यह तय किया कि लोगों को राशन कार्ड बनवाने होंगे। इस कार्ड के जरिए लोगों को बहुत ही कम कीमत में राशन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार प्रत्येक गरीब परिवारों को प्रत्येक माह प्रत्येक सदस्य को 5 किलो चावल या गेहूं उपलब्ध करा रही है। जो कि प्रत्येक महीना 30 से 35 किलो अनाज सरकार देती है हर परिवार को। सरकार ₹1 प्रति किलो अनाज लोगों में वितरित करवाती है ताकि गरीब से गरीब लोग भी भूखा पेट ना सोए।
इन गरीबों की सहायता के लिए सरकार राशन कार्ड के जरिए लोगों को बहुत ही कम पैसों में चावल, चीनी, गेहूं, केरोसिन तेल आदि जैसे सुविधाएं उपलब्ध कराती है कभी-कभी तो सरकार कंबल साड़ी धोती जैसे चीजें भी वितरण करवाती है।
राशन डीलर योजना का गलत फायदा कैसे उठा रहे हैं?
खाद्यअन्न योजना के अनुसार सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड के जरिए मुफ्त में या कम पैसे में अनाज उपलब्ध कराती है। मगर कुछ डीलर इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। बहुत सारे लोगों का कहना है कि राशन डीलर उन्हें सरकार द्वारा तय किए गए निर्धारित वजन से कमतौलकर अनाज देते हैं। या फिर राशन कार्ड धारकको से ज्यादा पैसे ले रहे हैं और राशन डीलर गलत तरीके से इकट्ठा किए हुए अनाजों को दुकानों में महंगे दामों में बेचकर पैसा कमा रहे हैं।
तो ऐसे में वह गरीब परिवार उन राशन डीलरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए पूरा इंतजाम कर रखा है। हमारे भारतीय संविधान में ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कानून बनाए हुए हैं। अगर ऐसे लोग आप लोगों को मिलते हैं तो आप इसकी सूचना जरूर दें। सरकार ने हर राज्य के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए हैं जिन्हें आप डायल करके उन राशन डीलरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ये भी अवश्य पढ़ें:
- E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा मिल रहे यह बड़े फायदे, जानिए डिटेल
- UP scholarship payment इन बच्चों का स्कॉलरशिप जारी लिस्ट देखें।
- UP Scholarship Status को स्कालरशिप आ रही है खाते में
- NSP Scholarship 2022 : NSP पोर्टल पर हुआ बड़ा बदलाव, ऐसे होगा सभी प्रकार के स्काॅलरशिप का फॉर्म अप्लाई
सहायता हेतु हर राज्यों के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर
सरकार गरीबों की सहायता के लिए बहुत ही कम पैसे में या मुफ्त में राशन डीलरों के द्वारा अनाजे उपलब्ध कराती है। इन्हीं राशन डीलरों के द्वारा किए गए घोटाले से लोगों को बचाने के लिए सरकार सख्त कानून भी बनाई है।
इसके लिए सरकार सभी राज्यों के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी की है ताकि गरीब से गरीब लोग भी अपनी समस्या को बता सकें। लोगों के द्वारा किए गए शिकायत दर्ज करने के बाद राशन डीलरों का लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है। या फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
तो आइए जानते हैं वह टोल फ्री नंबर राज्यों के हिसाब से जिसे डायल करके आप अपने समस्याओं का समाधान भी पा सकते हैं और उन राशन डीलरों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे।
- दिल्ली –1800110841
- हरियाणा –18001802087
- उत्तराखंड–18001802000, 18001804188
- हिमाचल प्रदेश-18001808026
- पश्चिम बंगाल-18003455505
- गुजरात-18002335500
- गोवा-18002330022
- बिहार-18003456194
- मणिपुर-18003453821
- पंजाब-180030061313
- उत्तर प्रदेश-18001800150
- राजस्थान-18001806127
- मध्य प्रदेश-07552441675
- छत्तीसगढ़-18002333663
- आंध्र प्रदेश-18004252977
- गुजरात-18002335500
- अरुणाचल प्रदेश-03602244290
- बिहार-18003456194
- झारखंड-18003456598
- असम-18003453611
- गोवा-18002330022
- मिजोरम-1860222222789
- तेलंगाना-180042500333
- उड़ीसा-18003456724
- नागालैंड-18003453704
- तमिलनाडु-18004255901
- अंडमान एवं निकोबार-18003433197
- त्रिपुरा-18003453665
- मिजोरम-1860222222789
- मेघालय-18003453670
- मणिपुर-18003453821
- लक्षद्वीप-18004253186
- पुडुचेरी-18004251082
अब घर बैठे कर सकते हैं Ration Dealer के खिलाफ Complaint
सभी राशन कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि आप को सरकार ने राशन कार्ड डीलर के खिलाफ कंप्लेंट करने का अधिकार दे रखा है। अगर कोई भी राशन डीलर आपको कम राशन देते हैं या बोलते हैं कि बाद में आना अभी राशन नहीं आया है या आपसे ज्यादा पैसे लेते हैं तो आप ऐसी स्थिति में घर बैठे हैं उस राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं बस एक नंबर डायल करके।
सरकार ने सभी राज्यों के लिए अलग-अलग नंबर तय किए हैं आप जिस भी राज्य से हैं उस राज्य के नंबर को आप डायल करके अपने शिकायत दर्ज कर सकते हैं। राशन डीलरों की जांच पड़ताल करने के बाद अगर वे गुनाहगार साबित होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
निष्कर्ष :
Ration Card : कम राशन देने वाले डीलर का सरकार ने कर रखा है पूरा इलाज, आपको बस करना होगा ये काम|
इस आर्टिकल के माध्यम से सभी राशन कार्ड धारकों तक हम यह जानकारी देना चाहते थे कि सरकार ने भी ऐसे कानून बनाए हैं जो राशन डीलर के खिलाफ हो। बस जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है तो उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का टिकट है पसंद आया होगा तो लाइक 👍 एंड सब्सक्राइब जरूर करें।
लाभदायक पोस्ट पढ़ें
Important Links
WTechni Home | Click Here |
Other posts | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |