Ration Card New Update: यदि राशन कार्ड में जोड़ना है घरवालों का नाम, तो जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया 

स्वागत है आप सभी का आज के हमारे इस लेख में, आज मैं आप सभी को राशन कार्ड से संबंधित जानकारी देने वाला हुँ। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसे आप राशन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं और घरवालों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं तो इस लेख को अंत तक अच्छी तरह से ज़रुर पढ़ें। 

अगर आप राशन कार्ड में घर के किसी भी सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको राशन कार्ड को अपडेट करना होगा। 

राशन कार्ड को अपडेट आप खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके बारे में हमने आपको आगे बताया है।

राशन कार्ड धारकों को खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा संचालित राशन दुकानों से उचित मूल्य पर हर महीने अनाज प्रदान किया जाता है।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के लगभग 80 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को फ्री में राशन प्रदान किया जाता है।

ऑनलाइन राशन कार्ड अपडेट 

हर घर में एक समय ऐसा आता है जब परिवार बढ़ता है यानी घर में नए सदस्य आते हैं। उस वक्त लोगों को राशन कार्ड अपडेट करने की जरूरत पड़ती है।

इसके कारण लोग राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ते हैं और फिर सभी के नाम से राशन उठाते हैं।

जब विवाह के बाद बच्चे का जन्म होता है तब लोगों को राशन कार्ड अपडेट करने की जरूरत पड़ती है।

अगर आप भी कुछ ऐसे ही परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और आप राशन कार्ड में घर के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ना चाहते हैं तो फिर यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

राशन कार्ड का लाभ 

राशन कार्ड धारकों को हर महीने फ्री में राशन देने की घोषणा केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही की है। सभी गरीब परिवारों को जनवरी 2023 से मुफ्त में राशन दिया जाएगा। 

राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हर महीने राशन में चावल, गेहूं, नमक, मिट्टी तेल इत्यादि चीजें दी जाती है।

राशन कार्ड धारकों को हर 3 महीने के अंतराल पर चीनी दी जाती है जिसके लिए उन्हें पहले प्रति किलो ₹20 चुकाना पड़ता था।

लेकिन केंद्र सरकार ने घोषणा की है की अब से सभी डिजिटल राशन कार्ड धारकों को चीनी भी फ्री में दी जाएगी। 

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे राशन कार्ड धारकों को हर 6 महीने के अंतराल पर लूंगी, साड़ी और धोती खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा संचालित राशन दुकानों से प्रदान किया जाता है।

राशन कार्ड धारकों के घर के बुजुर्गों को ठंड के महीने में कंबल और गर्मी के दिनों में मच्छरदानी दी जाती है।

राशन कार्ड अपडेट करने के लिए योग्यता 

राशन कार्ड योजना का लाभ भारत के स्थाई निवासी ही उठा सकते हैं और वही राशन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

जिन लोगों के पास भी एक हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन है सिर्फ वही राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे अपडेट कर सकते हैं।

जिन लोगों की वार्षिक आय ₹200000 से कम है सिर्फ वही राशन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

आपके घर के किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड में छूट गया है या फिर आप किसी भी नए सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी सूची नीचे दी गई है।

  1. राशन कार्ड 
  2. आधार कार्ड 
  3. बैंक पासबुक 
  4. मोबाइल नंबर 
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. निवास प्रमाण पत्र 
  7. पासपोर्ट साइज फोटो 
  8. परिवार के साथ फोटो 

राशन कार्ड अपडेट कैसे करें? 

राशन कार्ड अपडेट आप खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

यदि आप घर के किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं तो फिर नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें और राशन कार्ड लिस्ट में किसी भी सदस्य का नाम जोड़ें। 

  • राशन कार्ड में घरवालों का नाम जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी आधिकारिक वेबसाइट है nfsa.gov.in. 
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड सर्विस का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपसे पूछे गए जानकारी को दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको राज्य का चयन करना होगा। 
  • अब आपको अगले पेज में यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करते हुए लॉगइन करना होगा। 
  • जिसके बाद आपके सामने राशन कार्ड अपडेट करने का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जहां आपसे पूछे गए सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा। 
  • अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • अगर आप ऑनलाइन खुद से राशन कार्ड अपडेट नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी राशन कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
  • सीएससी केंद्र पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड अपडेट करने का आवेदन फॉर्म लेना होगा और फिर उसे सही से भरकर मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करके जमा करना होगा। 
  • जमा करने के बाद सीएससी केंद्र वाले राशन कार्ड अपडेट के लिए आवेदन कर देंगे कुछ समय के बाद आपका राशन कार्ड अपडेट हो जाएगा। 

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आप सभी को राशन कार्ड कैसे अपडेट करें इसके बारे में जानकारी दी है।

अगर आप एक राशन कार्ड धारक हैं और आपके घर में किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं है तो आप राशन कार्ड अपडेट करके उस सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।

राशन कार्ड कैसे अपडेट करें इसकी पूरी प्रक्रिया हमने आपको ऊपर बताई है जिसे आप फॉलो करके खुद से राशन कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी पूरी सूची हमने आपको ऊपर दी है।

राशन कार्ड धारकों को जनवरी 2023 से हर महीने फ्री में राशन दिया जाएगा। जिसके लिए सभी को डिजिटल राशन कार्ड बनवाना पड़ेगा।

Leave a Comment