श्रम कार्ड धारकों को केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भेजी जा रही है। अगर आपने भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है तो बताए गए तरीके का पालन करते हुए अपने बैंक अकाउंट से पैसे चेक कर सकते है। बता दें कि सभी श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से हर महीने ₹1000 की राशि भेजी जाती है। मगर कभी-कभी ऐसा आने में विलंब होता है।
इस वजह से 2 महीने की राशि एक साथ भी भेजी जाती है। वर्तमान समय में अधिकांश क्षेत्र में 2 महीने की राशि एक साथ अर्थात ₹2000 श्रमिकों के बैंक अकाउंट में भेजे जा रहे है।
अगर आप एक श्रमिक वर्ग के श्रम कार्ड धारक है तो आपके बैंक अकाउंट में पैसा आया है या नहीं इसे चेक करने की प्रक्रिया आज के लेख में बताई गई है। आपको श्रम कार्ड से जुड़ी जितनी भी आवश्यक जानकारियों की जरूरत है उन्हें नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
ई श्रम कार्ड 2023
ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कार्ड होता है जो श्रमिकों के लिए पहचान पत्र का कार्य करता है। इसके अलावा श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से हर महीने ₹1000 परिवार के भरण-पोषण के लिए दिया जाता है।
श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से इंश्योरेंस छात्रवृत्ति पेंशन जैसी अन्य आर्थिक सुविधा भी दी जाती है।
यह एक महत्वपूर्ण कार्ड है जिसे श्रमिक वर्ग के लोग आवेदन करके प्राप्त कर सकते है। इस कार्ड को प्राप्त करने के बाद सरकार जब आपके क्षेत्र में प्रगति का कोई कार्य करेगी तो उसमें आपको श्रमिक की नौकरी मिल सकती है।
इसके अलावा ई श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से अन्य विभिन्न प्रकार की सुविधा भी दी जाती है।
श्रम कार्ड से जुड़े तथ्य
अगर केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कुछ आवश्यक तत्व के बारे में पता होना चाहिए –
- इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से श्रमिकों को हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता भेजी जाती है।
- आमतौर पर आर्थिक सहायता ₹1000 प्रति माह की होती है मगर कभी यह कम या ज्यादा हो सकता है।
- श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से इंश्योरेंस छात्र वृद्धि और पेंशन की सुविधा भी दी जाती है।
- इस योजना का लाभ 59 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति ही उठा सकते हैं।
- श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है जो इनकम टैक्स देने का पात्र नहीं है।
श्रम कार्ड योजना की पात्रता
इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने से पहले आपको इसकी कुछ आवश्यक पात्रताओं के बारे में पता होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का भारतीय मूल निवासी होना आवश्यक है।
- श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम उम्र सीमा 16 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 59 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना की सुविधा लेने के लिए व्यक्ति की पारिवारिक आय सालाना ₹200000 से कम होनी चाहिए।
- इस योजना को मुख्य रूप से ठेला चलाने वाले सफाई कर्मी मजदूर और अन्य श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए शुरू किया गया है।
श्रम कार्ड योजना का लाभ
अगर आप इस महत्वपूर्ण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपको कुछ आवश्यक लाभ पर खरा उतरना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार सभी श्रमिकों को हर महीने ₹1000 परिवार के भरण-पोषण के लिए देती है।
- श्रमिकों को सरकार की तरफ से ₹200000 का जीवन बीमा और ₹100000 का दुर्घटना बीमा मिलता है।
- अगर श्रमिक अपने बैंक अकाउंट में हर महीने ₹55 से ₹210 कटवाता है तो उसे 59 वर्ष के बाद ₹3000 प्रतिमाह मिलेगा।
श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें
सरकार की तरफ से श्रमिक कार्ड का पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेजा जाता है आप घर बैठे कैसे अपने बैलेंस का पता लगा सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- सबसे पहले आपको श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको रजिस्टर ऑन श्रम कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां मीनू के सेक्शन में डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज आपके सामने खुलकर आएगा जिस पीडीएफ में आपको अपना नाम ढूंढना है।
- अगर उस लाभार्थी सूची में आपका नाम दर्ज है तो इसका मतलब आपके बैंक में पैसा भेजा जाएगा।
Note – अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम दर्ज नहीं है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है सरकार कुछ दिन पर नई सूची जारी करती रहती है जिसमें आपका नाम आएगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको श्रम कार्ड योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। इसे पढ़ने के बाद आपको श्रम कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी समझ पाए होंगे और श्रम कार्ड के पैसे के बारे में भी जान पाए होंगे।
तो अगर यह लेख आपको लाभदायक लगा है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।