हमारे भारत देश में अभी भी कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा कमजोर है कि उनके पास आटा पीसवाने के भी पैसे नहीं है। इसी कारण को देखते हुए सरकार ने आटा चक्की योजना को लागू किया है।
इस योजना के तहत सभी गरीब परिवार की महिलाओं को ₹15000 की आटा चक्की मशीन बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।
इसका इस्तेमाल कर अब महिलाएं घर पर ही आटा पीस सकती हैं और अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। जिनके पास राशन कार्ड है वह इस योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
आइए हम आपको बताते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको क्या करना होगा और आवेदन कैसे करना होगा।
इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं। तो सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।
योजना का नाम | फ्री आटा चक्की योजना |
योजना का उद्देश्य | गरीब परिवार की महिलाओं को व्यवसाय शुरू कराना |
कब शुरू की गई | 2023 में |
किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आटा चक्की योजना क्या है ?
जो गरीब परिवार अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण काफी ज्यादा तंगी में है उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा आटा चक्की योजना लागू किया गया है।
इस योजना के तहत गरीब परिवार की वह महिलाएं जो घर में रहकर व्यवसाय करना चाहती हैं वह आटा चक्की फ्री में सरकार द्वारा प्राप्त कर सकती हैं और घर से व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इस योजना के तहत ₹10000 की आटा चक्की सरकार द्वारा महिलाओं को बिल्कुल फ्री दिया जाएगा।
यह आटा चक्की सरकार द्वारा सौ परसेंट अनुदान पर महिलाओं को दिया जाने वाला है। इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को ₹20000 दिए जा रहे हैं।
जिनमें ₹10000 आटा चक्की के अनुदान में दिए जा रहे हैं और ₹10000 बाकी जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। ₹20000 में से महिलाओं को सिर्फ ₹10000 ही वापस करने हैं।
वह भी बिना किसी ब्याज के। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपना व्यवसाय कर सकती हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।
इस योजना के लाभ एवं विशेषता
आइए हम आपको केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए आटा चक्की योजना के लाभ एवं विशेषता के बारे में बताते हैं।
- आटा चक्की योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को अपने नाम से आवेदन करना होगा।
- सरकार द्वारा ₹10000 की आटा चक्की का अनुदान दिया जाएगा।
- महिलाएं ₹10000 तक का आटा चक्की खरीद सकती हैं।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक आटा चक्की दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
- अगर महिलाएं 10,000 से ज्यादा का आटा चक्की खरीदना चाहते हैं तो उन्हें अपने पास से पैसे लगाने की आवश्यकता होगी।
- इससे महिलाओं का समय और पैसा दोनों बचेगा।
- महिलाएं अपने घर का आटा फ्री में पीस सकती है।
- इसके अलावा वह दूसरों के आटा को पीसकर एक छोटा सा व्यापार भी कर सकती हैं।
- जिससे उनको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- योजना के तहत सरकार सभी महिलाओं को ₹20000 देने वाली है।
- इसमें से महिलाओं को ₹10000 का अनुदान मिलेगा और ₹10000 उन्हें 0% ब्याज पर सरकार को वापस करने होंगे
आटा चक्की पाने के लिए महिलाओं की योग्यता
जो महिलाएं सरकार द्वारा चलाई गई फ्री आटा चक्की योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं उनके पास निम्न योग्यताएं होने आवश्यक।
- लाभार्थी महिलाएं भारत की मूल निवासी हो।
- वह ग्रामीण क्षेत्र में रहती हो यह अनिवार्य है।
- उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो।
- महिला का बैंक पासबुक आधार कार्ड से जुड़ा है और उनके पास अपना खाता हो।
- एक परिवार की एक महीला ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
योजना का लाभ पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
जिन महिलाओं के पास नीचे बताए गए आवश्यक दस्तावेज है वह आसानी से इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- महिला का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- ईमेल आयडी
- फ्री आटा चाकी योजना फॉर्म PDF Download आदि डॉक्यूमेंट लगेंगे
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता की पासबुक
- बीपीएल राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साईज की फोटो
आटा चक्की योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें
नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि आप कैसे आटा चक्की योजना का लाभ पाने के लिए फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।
- सबसे पहले आप खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Atta Chakki Machine Yojana के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नए पेज पर आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी आप ध्यान पूर्वक भरे।
- उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें।
- अब नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा आप इसे कहीं सुरक्षित जगह नोट कर ले।
- क्योंकि इसका इस्तेमाल कर आप कभी भी अपने एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते हैं।
- इतना करते ही आप इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर चुके हैं।
निष्कर्ष
आज हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं फ्री आटा चक्की योजना के बारे में जानकारी दी है। हमने आपको बताया है कि आप कैसे इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना के तहत आपको क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं।
अगर आपको जानकारी पसंद आई और आर्टिकल अच्छा लगा तो आप इसे अपने मित्रों को साझा अवश्य करें। ताकि सभी लोग सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।