सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाएं समय समय पर प्रारंभ की जाती रहती है। आज हम सभी लोग एक ऐसी ही योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने वाले हैं, जो कि हमारे देश की महिलाओं को सशक्त करने हेतु शुरू की गई है।
वैसे तो हमारे देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार हेतु सरकारी संस्थानों के अतिरिक्त निजी संस्थान तथा NGO भी आगे आते हैं। किंतु हम आज आप सभी लोगों के समक्ष एक ऐसी योजना के विषय में जानकारियां साझा करेंगे। जिसकी शुरुआत सरकार के द्वारा की गई है।
इन दिनों फ्री आटा चक्की योजना (Free Ata Machine Yojana) काफी ज्यादा प्रचलन में है। और हो भी क्यों ना! इस योजना के तहत हमारे देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने हेतु बिल्कुल मुफ्त में आटा चक्की जो उपलब्ध करवाई जा रही है।
हमारे देश में महिलाओं की स्थिति
हमारे देश भारत में काफी सारी ऐसी महिलाएं आज भी है, जो कि मौलिक अधिकारों से पूरी तरह से वंचित है। हालांकि जागरूकता के अभाव के कारण ही यह विकार हमारे समाज में आज भी विद्यमान है।
किंतु इन सभी असामाजिक तत्व से रक्षा हेतु महिलाओं को सशक्त तथा प्रशिक्षित करना सर्वाधिक आवश्यक माना जाता है। वैसे तो हमारे देश में महिलाओं की स्थिति काफी ज्यादा दयनीय है।
शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ काफी सारी महिलाएं मानसिक उत्पीड़न की भी शिकार होती है। ऐसी महिलाओं में से आधी से अधिक तो इस विषय में किसी को कह भी नहीं पाती है। परिणाम स्वरुप इसका दुष्प्रभाव उनके मानसिक स्वास्थ्य पर साफ तौर से देखने को मिलता है।
असक्षमता के कारण हिंसा
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि हमारे देश में तरक्की की सीढ़ियां चढ़नी प्रारंभ कर दी है। इसका हालिया प्रमाण तो अमेरिका के साथ भारत के हुए संधियों को माना जा सकता है।
लेकिन अगर हम हमारे देश के आंतरिक मामलों पर नजर डालें, तो हम पाते हैं कि काफी सारी ऐसी महिलाएं आज भी है। जो कि असक्षम होने के परिणाम स्वरुप घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न की शिकार है।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर ना होने के परिणाम स्वरूप घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं अधिकतर पुलिस थाने में जाकर के शिकायत भी नहीं कर पाती है। अतः यह कहा जा सकता है कि महिलाओं में असक्षमता के परिणाम स्वरुप उन्हें हिंसक गतिविधियों का सामना करना पड़ता है।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
सरकार काफी सारी ऐसी योजनाएं लाती है। जिससे कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इन योजनाओं में से एक है, फ्री मिल मशीन योजना 2023 (Free Tata Machine Yojana) ।
इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में आटा मिल उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे कि वह आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। इस योजना के तहत केवल और केवल महिलाओं को ही लाभान्वित किया जाएगा।
इस वजह से आवश्यक है कि आप इस योजना के विषय में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित कर लें। जिससे कि आपको अथवा आपके घर के किसी महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ प्राप्ति हेतु परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस योजना हेतु पात्रता
यदि आप अथवा आपके परिवार की कोई महिला इस योजना के तहत आवेदन कर लाभान्वित होना चाहती है, तो उसे इस योजना के तहत निर्धारित पात्रता के विषय में जानकारी होनी आवश्यक है।
जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹120000 से कम है। केवल वे ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी महिलाएं फिर वह चाहे ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती हो या फिर शहरी क्षेत्र में निवास करती हो, को लाभ प्राप्त होगा।
इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को मुफ्त में अथवा निशुल्क आटा चक्की प्रदान करी जाएगी।
क्योंकि यह योजना राज्य सरकार के द्वारा लाई गई है। इस वजह से इस योजना के तहत केवल प्रदेश की महिलाएं ही लाभांवित हो सकती है।
लाभार्थी महिला का 12 वीं पास होना भी अनिवार्य है।
इस योजना हेतु जरूरी कागजात
यदि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने अनिवार्य है।
- पहचान पत्र अर्थात आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
किस प्रकार करें आवेदन
यदि आप इस योजना (Free Tata Machine Yojana) के तहत आवेदन कर लाभ की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो फिर आपको निम्न बताई गई विधियों का सावधानी पूर्वक अनुसरण करना होगा।
मुफ्त आटा चक्की योजना के लिए आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम खाद आपूर्ति विभाग अथवा संबंधित विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में जाना पड़ेगा।
अधिकारी वेबसाइट में जाने के पश्चात आपको सर्वप्रथम योजना की सत्यता की जांच कर लेनी होगी। जिससे कि आपको इस विषय में पता चल जाए कि यह योजना वाकई में आप के राज्य में चल रही है अथवा नहीं!
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको अपने राज्य की पात्रता मानदंड को पूर्ण कर लेना पड़ेगा।
इसके पश्चात आप को आधिकारिक वेबसाइट से इस योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
इसके पश्चात आपको उस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर देना है। तथा योजना से जुड़ी सारे आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को यहां पर ऑनलाइन जमा कर देना है।
इसके पश्चात आवेदन फॉर्म को संबंधित विभाग में जाकर के जमा कर देना है।
इस प्रकार से आप फ्री आटा चक्की मशीन योजना 2023 (Free Tata Machine Yojana) के तहत आवेदन करके इस योजना के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष फ्री आटा चक्की योजना 2023 (Free Tata Machine Yojana) के विषय में सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कर दी है। हमें आशा है कि हमारे द्वारा प्रदान की गई यह सारी जानकारियां आपके लिए हितकारी सिद्ध होगी।